वैसे देखा जाये तो ऐसे बहुत से शहर हैं जहाँ सर्दी बहुत पड़ती है, लेकिन दिल्ली की सर्दी तो बहुत मशहूर है | यहाँ तक कि इस पर एक गाना भी बन चुका है "दिल्ली की सर्दी" |
दिल्ली कि सर्दी तो भैया गजब ही ढा देती है | दिसम्बर-जनवरी के महीनो में तो ओह हो क्या कहें - सुबह सुबह 5 से 7 तक जो धुंद देखने को मिलती है ऑफ हो | उस धुंद को देखते हुए तो और भी सर्दी लगने लगती है |
लेकिन जरूरी नहीं है कि रोज़ रोज़ गहरी धुंद के साथ ही ठण्ड पड़े, कभी कभी धुंद न होने के बावजूद, ठंडी शीत कि लहरें इतनी सर्द लगती हैं कि क्या कहें |


